Hyundai Motor India Ltd IPO GMP | Review | क्या ये IPO देगा मुनाफे की तेज रफ्तार?

hyundai motor india ltd ipo gmp detailed review in hindi

Hyundai Motor India Ltd IPO GMP Today & Review : 15 अक्टूबर 2024 को खुल रहा यह आईपीओ एक Book Built Issue आईपीओ है जिसका कुल साइज ₹27,870.16 करोड़ है। कंपनी द्वारा इस आईपीओ के में 14.22 करोड़ शेयर्स को Offer For Sale के जरिये से मार्केट में उतारा जा रहा है। यह आईपीओ मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को BSE NSE एक्सचेंज में लिस्ट होता देखने को मिलेगा।

Hyundai Motor IPO का Price Band ₹1865 से ₹1960 प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 7 शेयर्स का है। खुदरा निवेशकों (Retail Investors) द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹13,720 है। sNII के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 15 लॉट (105 शेयर्स), जिसकी राशि ₹205,800 है, और bNII के लिए 73 लॉट (511 शेयर), जिसकी राशि ₹1,001,560 है।

इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 778,400 शेयर्स तक का आरक्षण शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर ₹186 की छूट पर दिए जाएंगे।

Kotak Mahindra Capital Company Limited, Citigroup Global Markets India Private Limited, HSBC Securities & Capital Markets Pvt Ltd, J.P. Morgan India Private Limited और Morgan Stanley India Company Pvt Ltd इस IPO के Book Running Lead Managers हैं, जबकि Kfin Technologies Limited इस इश्यू के लिए Registrar है।

आइये इस आईपीओ के बारे में विस्तार में जानते है।

Hyundai Motor India Ltd IPO

IPO Name Hyundai Motor India Ltd IPO
IPO Start & End Dates 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024
Lot Size 7 शेयर्स
Face Value ₹10 प्रति शेयर
Price Band ₹1865 से ₹1960 प्रति शेयर
Total Issue Size 142,194,700 शेयर्स (₹27,870.16 करोड़ तक जोड़ते हुए)
Offer For Sale 142,194,700 शेयर्स (₹27,870.16 करोड़ तक जोड़ते हुए)
Employee Discount ₹186 प्रति शेयर
Shares Allotment Date शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
Refund Date सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
Demat Transfer Date सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
UPI Cut-off Time शाम 5 बजे, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024
Listing Date मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
Issue Type Book Built Issue IPO
Listing At BSE NSE
Share Holding (इशू से पहले)812,541,100
Share Holding (इशू के बाद)812,541,100

Hyundai Motor India Ltd IPO Category Wise Lot Size

केटेगरीलॉट्स संख्याशेयर्सकुल राशि
Retail (Min.)17₹13,720
Retail (Max.)1498₹192,080
S-HNI (Min.)15105₹205,800
S-HNI (Max.)72504₹987,840
B-HNI (Min.)73511₹1,001,560

Hyundai Motor India Ltd कंपनी की संक्षिप्त जानकारी

मई 1996 में स्थापित Hyundai Motor India Ltd, Hyundai Motor Group का हिस्सा है, जो पैसेंजर व्हीकल की बिक्री के आधार पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है।

कंपनी नवीनतम तकनीक से समर्थित, विश्वसनीय, फीचर-रिच, और इनोवेटिव चार-पहिया पैसेंजर वाहनों का निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी ट्रांसमिशन और इंजन जैसे पार्ट्स का भी निर्माण करती है।

कंपनी मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रदान करती है और भारत भर में 1,366 सेल्स पॉइंट्स और 1,550 सर्विस पॉइंट्स का नेटवर्क संचालित करती है।

31 मार्च 2024 तक, कंपनी ने भारत में और निर्यात के माध्यम से लगभग 1.2 करोड़ पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं।

कंपनी चार-पहिया पैसेंजर वाहनों का निर्माण और बिक्री करती है, जिनमें सेडान, हैचबैक, SUV और इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) शामिल हैं।

कंपनी के मॉडल्स में Grand i10 NIOS, i20, i20 N Line, AURA, Elantra, Venue, Venue N Line, Verna, Creta, Creta N Line, Alcazar, Tucson और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 शामिल हैं।

31 दिसंबर 2023 तक, कंपनी ने भारत में वितरण और बिक्री के लिए 363 डीलर कंपनियों के साथ साझेदारी की थी।

Hyundai Motor India Ltd. का Manufacturing Plant चेन्नई के पास स्थित है, जो अपने सभी वाहन मॉडलों का उत्पादन कर सकता है। कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात अफ्रीका, मध्य पूर्व, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में करती है।

Hyundai Motor Company इस कंपनी की प्रमोटर है।

कंपनी को इस ऑफर से (Offer Proceeds) कोई भी प्राप्ति नहीं होगी, और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर को सभी ऑफर प्रसीड्स प्राप्त होंगे, जिसमें से ऑफर से संबंधित खर्चे और उस पर लागू करों की कटौती की जाएगी, जिसे प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर द्वारा वहन किया जाएगा।

Hyundai Motor India Ltd कंपनी की वित्तीय जानकारी

Period समाप्ति31 दिसंबर 202331 मार्च 202331 मार्च 2022 31 मार्च 2021
एसेट्स₹32,488.34 करोड़₹34,573.34 करोड़ ₹28,358.06 करोड़₹26.730.57 करोड़
कमाई₹53,298.03 करोड़₹61,436.64 करोड़₹47,966.05 करोड़₹41,404.65 करोड़
टैक्स के बाद प्रॉफिट₹4,382.87 करोड़ ₹4,709.25 करोड़₹2,901.59 करोड़₹1,881.16 करोड़
नेट वर्थ₹19,777.92 करोड़₹20,054.82 करोड़₹16,856.26 करोड़₹15,311.34 करोड़
भंडार एवं अधिशेष₹18,965.38 करोड़₹19,242.28 करोड़₹16,043.71 करोड़₹14,498.8 करोड़
कुल उधारी₹784.48 करोड़₹1,158.6 करोड़₹1,140.03 करोड़₹1,341.75 करोड़

Hyundai Motor India Ltd कंपनी का मार्किट कैप ₹1,59,258.06 करोड़ है। साथ ही इस कंपनी का ROCE 13.69% है।

Hyundai Motor India Ltd IPO GMP Today

Hyundai Motor India IPO का आखिरी GMP ₹165 है, जो 11 अक्टूबर 2024 को रात 11:00 बजे अपडेट किया गया था। ₹1,960 के Price Band के साथ। इस आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹2,035 है और प्रति शेयर अनुमानित Percentage Gain/Loss 3.83% है।

GMP Date IPO Price GMP Subject to Sauda Rate Estimated Listing Price Last Updated
10 अक्टूबर 2024₹1,960₹75 (-57)400/6000₹2,035 (3.83%)11 अक्टूबर 2024, 23:00 बजे
10 अक्टूबर 2024₹1,960₹132 (-43)700/10500₹2,092 (6.73%)10 अक्टूबर 2024, 23:25 बजे
9 अक्टूबर 2024₹1,960₹175 (+28)900/13500₹2,135 (8.93%)9 अक्टूबर 2024, 23:23 बजे
8 अक्टूबर 2024₹1,960₹147 (-123)800/12000₹2,107 (7.5%)8 अक्टूबर 2024, 23:32 बजे
7 अक्टूबर 2024TBA₹270 (-19)₹2707 अक्टूबर 2024, 23:25 बजे
6 अक्टूबर 2024TBA₹289 (+19)₹2896 अक्टूबर 2024, 23:31 बजे
5 अक्टूबर 2024TBA₹270 (-95)₹2705 अक्टूबर 2024, 23:25 बजे
4 अक्टूबर 2024TBA₹365 (+5)₹3654 अक्टूबर 2024, 23:30 बजे
3 अक्टूबर 2024TBA₹360 (-10)₹3603 अक्टूबर 2024, 23:28 बजे
2 अक्टूबर 2024TBA₹370 (+7)₹3702 अक्टूबर 2024, 23:23 बजे
1 अक्टूबर 2024TBA₹363 (-17)₹3631 अक्टूबर 2024, 23:24 बजे
30 सितम्बर 2024TBA₹380 (-5)₹38030 सितम्बर 2024, 23:29 बजे
29 सितम्बर 2024TBA₹385 (-115)₹38529 सितम्बर 2024, 23:24 बजे
28 सितम्बर 2024TBA₹500 (-70)₹50028 सितम्बर 2024, 23:32 बजे
27 सितम्बर 2024TBA₹570 (+570)₹570 27 सितम्बर 2024, 23:31 बजे
26 सितम्बर 2024TBA₹0₹(0%)26 सितम्बर 2024, 12:32 बजे

Hyundai Motor India Ltd IPO अच्छा या बुरा?

यह 25 वर्षो से भी अधिक समय से भारत में कार्यरत एक नामी कंपनी जिसने अपने टॉप क्वालिटी प्रोडक्ट्स के दम पर भारतीय मार्किट में अपना विशेष स्थान बनाया है। FY 23 में इसके प्रॉफिट में थोड़ी से गिरावट देखने को मिलती है लेकिन उससे पहले के वित्तीय वर्षो में कंपनी का प्रॉफिट अच्छा रहा है।

दूसरी तरफ Hyundai Motor India Ltd IPO GMP की बात करे इसके आईपीओ का प्राइस घोषित होने से पहले बहुत ऊपर चल रहा था लेकिन अभी नीचे आ गया है। जो की हाल ही में आये Diffusion Engineers Ltd IPO GMP की तुलना भी वैसे तो ज़्यादा है लेकिन कंपनी के साइज और मार्किट पर पकड़ के हिसाब से अभी काफी कम है। इस आईपीओ की तारीखों की अब आधिकारिक रूप से घोषणा हो चुकी है तो अब आने वाले दिनों में देखना ये होगा की मार्किट में इस आईपीओ का उत्साह वापस बढ़ेगा या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो यह आईपीओ बहुत अच्छी लिस्टिंग गेन दे सकता है।

हालही में आयी खबरों के अनुसार ये अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है और कुछ वित्तीय वर्षो को छोड़ दे तो कंपनी का Financial Performance अच्छा ही रहा है। इच्छुक निवेशक दीर्घकालिक निवेश के उद्देश्य से इसमें निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है।

Disclaimer – यहाँ जो इस आईपीओ की समीक्षा की गयी है वो हमारे विश्लेषण पर आधारित है जिसका मुख्य उद्देश्य आपको शिक्षित करना है न की आपके निवेश सम्बंधित निर्णयों को प्रभावित करना। आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विचार विमर्श अवश्य करे।

Please follow and like us:

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *